spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आवास धांधली प्रकरण : 4 दिन में आएगी रिपोर्ट

– रामटेक एसडीओ ने समिति की गठित

 नागपुर :- नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील अंतर्गत वेकोलि कामठी उपक्षेत्र की इंदर कॉलरी नंबर 6 में सामने आए 32 करोड़ के आवास धांधली प्रकरण ने प्रशासन को हिला कर रख दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रामटेक एसडीओ प्रियेश महाजन ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो महज 4 दिनों में पुरी रिपोर्ट सौंपेगी. नागपुर के पारशिवनी तहसील के अंतर्गत वेकोलि कामठी उपक्षेत्र की इंदर कॉलरी नंबर 6 में 32 करोड़ के आवास धांधली प्रकरण को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है. 2० मार्च को ष्टहृ हृश्वङ्खस् द्वारा इस पुरे मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जांच की प्रक्रिया तेज हुई. इसके बाद 25 मार्च को रामटेक एसडीओ प्रियेश महाजन द्वारा मौके पर की गई जांच (मौका चौकसी) में खुद यह स्वीकार किया गया कि आवास मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है.

इसी के बाद एसडीओ ने तत्काल प्रभाव से 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसे 4 दिनों के भीतर विस्तृत अहवाल सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. इस समिति में रामटेक तहसीलदार रमेश कोलपे, पारशिवनी तहसीलदार सुरेश वाघचवरे, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता, वेकोलि के अधिकारी और शिकायतकर्ता को शामिल किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इस पुरे घोटाले में सर्वे विभाग के अभिषेक सिंह और भूमि अधिग्रहण विभाग के किशोर लंगडे की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और उनकी जांच की मांग तेज हो गई है. अब सभी की नजर इस जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस 32 करोड़ के कथित घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद है.

Popular Articles