spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चुनाव में कैसे रोकेंगे आचारसंहिता का उल्लंघन

– टीम को मिले केवल 1० प्रतिशत वाहन

 नागपुर :- मनपा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए टीमें गठित की गई है. इन टीमों को अनियमितताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की आवश्यकता होती है. हालांकि, यह पता चला है कि इन टीमों को आवश्यक वाहनों में से केवल दस प्रतिशत ही वाहन प्राप्त हुये है.

मनपा चुनावों के चलते प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आई है. हालांकि, इन टीमों के सामने सबसे बड़ी समस्या वाहनों की कमी है. शहर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. बताया गया कि, चुनाव ड्यूटी के लिए सूचीबद्ध कई वाहन पंद्रह साल पुराने हो चुकेहैं. ऐसे वाहनों को कानूनी तौर पर तैनात नहीं किया जा सकता. नतीजतन, यह भी वाहनों की संख्या में कमी का एक कारण है.

यह वाहन केवल मतदान कर्मचारियों और सामग्री के परिवहन के लिए ही नही तो जब्ती अभियानों और आपातकालीन कार्यों के लिए भी किया जाता है.

शहर भर में निगरानी दल (एसएसटी) सक्रिय हैं. मनपा ने सभी दस जोन में 19 एसएसटी चेक पोस्ट स्थापित किए हैं.

मनपा ने सभी दस जोन में 19 एसएसटी चेक पोस्ट स्थापित

मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब और अन्य प्रलोभनों की तस्करी रोकने के लिए वाहनों की जांच शुरू हो चुकी है. लक्ष्मी नगर जोन में, ये टीमें वर्धा रोड नाका, शिवनगांव रोड नाका, जयताला रोड, हिंगना रोड नाका और हवाई अड्डे के क्षेत्र में तैनात हैं. प्रशासन ने नौ साल बाद हो रहे चुनावों में अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी प्रणाली को बढ़ा दिया है. हालांकि, वाहनों की कमी एक बाधा साबित हो रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.