spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पत्नी की हत्या करनेवाला पति गिरफ्तार

नागपुर :- फरियादी की बहन रामेश्वरी देवेंद्र मानेश्वर (33) आमली, तह. लालबर्रा, जि. बालाघाट, म.प्र. वर्तमान निवास किनखेडे ले-आउट, यशोधरा नगर और उसका पति देवेंद्र हरकलाल मानेश्वर (38) दोनों मिस्त्री काम करते है. फरियादी की बहन का पति हमेशा उसकी बहन पर संदेह कर तथा पैसे मांगने की वजह से और शराब पीकर गालियांदने, मारपीट करता है. 31 दिसंबर की रात 9.3० बजे के पूर्व बहन के पति ने पैसे मांगने को लेकर मारपीट करने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हुई. उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. इस मामले में फरियादी रामकिशोर पाचे (35) वर्तमान निवास बापूजी अणे नगर, कावरापेठ, यशोधरानर की शिकयत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.