Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर

– गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद

नई दिल्ली :- मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है. गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं.

एसोसिएशन का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50% तक होटलों पर ताला लग सकता है. आहार की तरफ से अब तक होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. ये फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वो अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं. मुंबई के अलावा चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है. इस संकट के समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है. इस फैसले से रेस्तरां और भोजन से जुड़े बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com