spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टैटू बनवाने वालों की बढ़ी चिंता

– स्टडी में स्किन कैंसर से जुड़ा नया खुलासा

नई दिल्ली :- आजकल टैटू बनवाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर टैटू अच्छे स्टूडियो में बनवाया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने से एच आईवी या इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। अब स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में टैटू को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है टैटू बनवाने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। स्वीडन की यूनिवर्सिटी रिसर्च में दावा किया गया है कि टैटू बनवाने वालों में मेलानोमा (एक प्रकार का खतरनाक स्किन कैंसर) का जोखिम उन लोगों से अधिक पाया गया जिनके पास टैटू नहीं है। इस रिसर्च में 20 से 60 साल की उम्र के 2,880 लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें पहले से मेलानोमा था। नतीजों में पता चला कि जिनके शरीर पर टैटू 10 साल से ज्यादा समय से थे, उनमें यह खतरा और ज्यादा देखा गया। कैंसर का जोखिम कैसे बढ़ सकता है? रिसर्च ने कुछ कारण बताए हैं: टैटू बनवाने के दौरान इंक त्वचा के अंदर इंजेक्ट की जाती है।

Popular Articles