नई दिल्ली :- भारतीय रिज़र्व बैंक ने देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई बैंक द्वारा बैंकिंग विनियमन अधिनियम, मानकों, लोन बेंचमार्किंग, और आउटसोर्सिंग नियमों से संबंधित कई निर्देशों का उल्लंघन करने पर की है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी ने स्पष्ट किया है कि यह दंड बैंक की नियामकीय और वैधानिक प्रक्रियाओं में पाई गई गंभीर चूकों पर आधारित है। एचडीएफसी ने वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 तक की बैंक की स्थिति को लेकर नियामकीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं, जिनके आधार पर बैंक को नोटिस भेजा गया।
बैंक की ओर से मिली प्रतिक्रियाओं और दस्तावेज़ों की विस्तृत समीक्षा के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह दंड लगाया गया। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की कौन-कौन सी गलतियां बताई?
केंद्रीय बैंक ने कई गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत किया:




