मुंबई :- मिस यूनिवर्स 2026 के ग्रैंड फिनाले में भारत की प्रतिनिधि काजिया लिज मेजो ने टॉप-30 में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया। हालांकि, वह इससे आगे का सफर तय नहीं कर सकीं। 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको में हुआ, जिसे भारत में 25 नवंबर की सुबह प्रसारित किया गया।
इस बार प्रतियोगिता में 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो मैदान में थीं। वहीं, प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम किया।
पाकिस्तान की प्रतिनिधि मिस्बाह अरशद और बांग्लादेश की समीरा खान माही टॉप-30 में जगह नहीं बना सकीं। मिस्बाह के बाहर होने के बाद उनके समर्थन में एक संदेश साझा किया गया, जिसमें उनके साहस, गरिमा और देश का गर्व से प्रतिनिधित्व करने की सराहना की गई।
हालांकि, मिस्बाह का सफर एक खास उपलब्धि के लिए याद किया जाएगा। वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टू-पीस स्विमसूट पहनने वाली पाकिस्तान की पहली प्रतिनिधि बनीं।






