spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ललकारा’ के लिए आमिर खान की खास तैयारी, जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘ललकारा’ के लिए इन दिनों जमकर तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने वाली है। फिल्म में आमिर भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान लाला अमरनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई पहली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर आधारित है। अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए आमिर क्रिकेट की बारीकियां सीखने के साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने डाइटीशियन की सलाह पर सख्त शाकाहारी डाइट भी शुरू की है।

फिल्म के लिए कलाकारों के लुक टेस्ट पूरे हो चुके हैं। आमिर लाला अमरनाथ के रूप में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, चर्चा है कि अभिनेता ने अपनी ट्रेनिंग और शूटिंग की सुविधा को देखते हुए मुंबई के पाली हिल से कोलाबा में शिफ्ट होने का फैसला किया है। वह चाहते हैं कि आने-जाने में समय बर्बाद न हो और पूरा ध्यान किरदार की तैयारी पर रहे।

Popular Articles