मुंबई १० : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जोड़ी परदे पर जितनी क्यूट और रोमांटिक दिखती है, असल जिंदगी में भी इनकी कैमिस्ट्री ऐसी ही है। मगर, हाल में इस रोमांटिक कपल के बीच झगड़े की खबरें सुनने को मिल रही हैं। ये सच है या अफवाह, कहना मुश्किल है, लेकिन इससे फिल्म इंडस्ट्री में खुसर-पुसर शुरू हो गयी है। पिछले साल दोनों प्यारी सी बेटी दुआ के माता-पिता बने हैं, जिसके बाद दीपिका ने फिल्मों से आराम लिया है। रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘Dhurandhar’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।
हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सारे पोस्ट डिलीट कर दिये थे और उसके बाद एक अजीब सा पोस्ट डाला था। हालांकि, इसके बाद जल्द ही उन्होंने अपनी नयी फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसके बाद इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट माना गया था। खैर, जहां तक बात रणवीर और दीपिका के झगड़े की है, तो बता दें कि दीपिका ने रणवीर की फिल्म पर को कोई कमेंट नहीं किया। इससे दोनों के फैन्स को बहुत हैरानी हुई, क्योंकि आमतौर पर दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार और सम्मान का खुल कर इजहार करते आये हैं।
इतना ही नहीं, 6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना 50वां जन्मदिन भी मनाया था। दीपिका ने उन्हें बर्थडे विश नहीं किया और न ही सोशल मीडिया में कोई पोस्ट डाली। दोनों के बीच आयी इस दूरी से इनके फैन काफी परेशान हैं और उन्हें ये रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि इनके बीच झगड़ी की अफवाह ने जोर पकड़ लिया है। रणवीर और दीपिका दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इसके बावजूद रणवीर की नयी फिल्म पर और उनके जन्मदिन पर दीपिका की चुप्पी लोगों को अखर रही है। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘दीपिका ने न तो उन्हें बथडे विश किया और न फिल्म पर कोई कमेंट किया। जबकि रणवीर दीपिका को कितना सपोर्ट करते हैं। उन्हें अपने पति की थोड़ी तारीफ करनी चाहिए।’
हाल ही में रणवीर ने अपनी फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक साझा किया था, जिसमें वो काफी दमदार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वो संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ भी पाइपलाइन में है, जिसका उनके फैन को बेसब्री से इंतजार है।
@credit/source: money control




