spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

इस्कॉन जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव धूम धाम से मनाया गया.

नागपुर ०२ : अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के नागपुर केंद्र श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर द्वारा आयोजित रथ यात्रा का प्रारम्भ प्रातः 4:30 बजे मंदिर में मंगल आरती के साथ हुआ। उसके बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं माता सुभद्रा का दिव्य श्रृंगार हुआ, और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात भगवान को विशेष सजाई गई कार द्वारा काफिले के साथ मंदिर से मेयो अस्पताल चौक लाया गया जहां महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य परिणय फुके ने तीनों विग्रहों का स्वागत किया एवं दर्शन करके आशिर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद विग्रहों को सुसज्जित भव्य रथ में  विधिपूर्वक विराजमान किया गया। वहां फिर से छप्पन भोग लगाया गया।
उसके बाद  सभी विशिष्ट अतिथियों ने श्रद्धा से भगवान की आरती उतारी उनमें प्रमुख है  कार्तिक शेंडे,  अविनाश शिंदे, दीपेन अग्रवाल, पुनीत रामकृष्ण पोद्दार, पवन पोद्दार, किशन झवर, रमेश पसारी, अशोक गोयल, रतन पोद्दार, आनन्द पोद्दार, राजू इटकेलवार, मनोज इटकेलवार, विजय डांगरे, डॉ मधुसूदन सारड़ा जुगल किशोर माणियार, भूपेन चेलानी, पुष्पा दूधे, पन्नालाल साहू, अरुण हारोडे, प्रशांत पट्टीवार, संजीव भूसारी, सुनीता अग्रवाल, नितिन खुँगर, नीलेश सुचक, विवेक कुनावर, डॉ. गिरिश चार्डे, निशांत अग्निहोत्री, सोनाली शुक्ला, कमलेश चांचलानी, अभिषेक अग्रवाल, अशोक जवानी, राजेश पारेख परिवार, जितेन्द्र दावड़ा, नमिता मिश्रा परिवार, अनीता परवाणी, सतीश गोयल, संदीप अग्रवाल, विशाल जैस्वाल, सीमा अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, निधि मोहता, राजेश अग्रवाल, DCP मेहक स्वामी और ACP अनीता मोरे,  विष्णु व्यास, प्रियंका मोहन, रवि चिलाटे और रवि जगले इत्यादि।
आरती के पश्चात जय प्रकाश गुप्ता, संजय हांडा, इत्यादि ने नारियल पर कपूर रख कर रथ की आरती की एवं नारियल फोड़ कर रथ का शुभारंभ किया। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरिबोल’ के गगनभेदी जयघोषों से सम्पूर्ण मार्ग भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा का मार्ग अग्रेसन चौक, गांधी बाग चौक, टांगा स्टैंड चौक, गांधी पुतला चौक, बच्छराज व्यास चौक (बड़कस) चौक, चिटनिस पार्क, तिलक रोड,  थाड़ेश्वरी मंदिर चौक, आग्याराम देवी चौक, कॉटन मार्केट चौक होते हुए पुनः इस्कॉन मंदिर पहुँचा। मार्गभर में भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा, कीर्तन एवं नृत्य के साथ भगवान का स्वागत किया गया।

रथयात्रा में इस्कॉन के परम पूज्य श्री कृष्ण चैतन्य स्वामी महाराज भी स्वयं उपस्थित रह कर बहुत ही सुन्दर कीर्तन किया इनके अलावा हरि कीर्तन प्रभु एवं अनन्तशेष प्रभु ने अन्य भक्तों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। का कीर्तन उच्च स्वर में भक्ति भाव से किया।
इस्कॉन प्रवक्ता डॉ श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि पूरे रथयात्रा मार्ग में  राम भंडार की ओर से श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट पेड़ा वितरित किया गया, नरेंद्र मानेकर परिवार द्वारा शीतल शरबत सेवा की गई, साई आइसक्रीम की ओर से ठंडी आइसक्रीम का वितरण हुआ, तिरुपति इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, वहीं शांति डेयरी ने भी शरबत सेवा से रथ मार्ग पर श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई। सम्पूर्ण रथयात्रा मार्ग में वनमाली प्रभु द्वारा जल वितरण हेतु जल की बोतलों की व्यवस्था कराई गई, जो अत्यंत सराहनीय रही।
विभिन्न चौराहों पर भक्तों ने भगवान का विशेष स्वागत एवं भोग अर्पित करके आरती की गई जिनमें प्रमुख है  सेंट्रल एवेन्यु पर रमेश रांधड़, पुरूषोत्तम मालू, महल में  गिरीश व्यास, प्रवीण दटके, नरेश जुम्मानी, डॉ सुरेश चांडक, मनोज तिवारी, किशोर पाटिल,कृपाल सिंग,राहुल आसरे, श्रीसागर, अमोल तोपरे, लछ्मण रामरक्यानी, ओम चौधरी इत्यादि।
रथ यात्रा के मंदिर में प्रवेश करते ही इंद्रदेव ने मध्यम हल्की बारिश से भगवान श्री जगन्नाथ जी का स्वागत किया। समापन के तुरन्त बाद शशिकांत मानापुरे की उपस्थिति में शरद खंडेलवाल परिवार ने उपस्थित भक्तों को सोनपापड़ी का वितरण किया।

मंदिर में प्रवेश के पश्चात भूतपूर्व संसद अजय संचेती ने परिवार सहित भगवान श्री जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा माई का विधिवत पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उसी समय श्री कृष्ण चैतन्य स्वामी महाराज ने सभी भक्तों को जगन्नाथ कथा का आस्वादन करवाया उनका इंग्लिश से हिंदी में अनुवाद प्राण नाथ प्रभु ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए महा प्रसाद का आयोजन किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.