Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बेरोजगारों को दिया करता था झांसा

– 15,000-20,000 रु. वेतन का वादा

– चोरी की नौकरी देता था खगड़िया गैंग

नागपुर :- दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल और लोहमार्ग पुलिस द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाली खगड़िया गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में पता चला कि यह गैंग बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर चोरी के काम में लगा देता था. गिरफ्तार आरोपियों के नाम खगड़िया, बिहार निवासी कैलाश दास (42), छत्तीसगढ निवासी मिथिलेश शाह (29) और किशन निषाद (22) हैं. उल्लेखनीय हैं कि तीनों को इतवारी से चलने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों में कुल 4,65,553 रुपये के गहने चोरी मामले में तीनों की गिरफ्तारी हुई है. हालांकि गैंग का सरगना अब भी फरार है.

जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के खगड़िया का एक युवक इस गिरोह का सरगना है. वह बेरोजगार युवाओं को तलाश कर उन्हें काम का झांसा देता है. इसके बाद कुछ दिनों तक आसान काम देकर उनका विश्वास जीतता है. फिर अधिक पैसे देने का लालच देता है. वह युवाओं को 15,000 से 20,000 रुपये मासिक वेतन देने का दावा करता है. विश्वास जीतने के बाद किसी न किसी बहाने वह युवाओं को चोरी करने के लिए कहता है. जो युवक तैयार हो जाते हैं उन्हें वह ट्रेनों में चोरी करने का प्रशिक्षण देता है. प्रशिक्षण पूरा होते ही उनसे चोरी करवाई जाती है. यह गिरोह नागपुर, इतवारी, भिलाई, रायगढ़ और बिलासपुर रेल क्षेत्रों में चोरियों को अंजाम देते हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com