spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गंगा-जमुना बस्ती में वारंगना पर चाकू से हमला

नागपुर :- नागपुर शहर की चर्चित गंगा-जमुना बस्ती में एक बार फिर अपराधियों का कहर देखने को मिला है। गुंडों ने एक वारंगना पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने उनके साथ बैठने से इनकार कर दिया था। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 30 वर्ष की है और वह गंगा-जमुना क्षेत्र के एक कथित देह व्यापार अड्डे पर काम करती है। 5 अक्टूबर की रात जब वह अपने कमरे पर लौट रही थी, तभी रास्ते में 25 से 30 आयु वर्ग के तीन युवकों ने उसे रोका।

एक युवक ने महिला से उसके साथ बैठने को कहा है”, जिस पर महिला ने इंकार करते हुए साथ चलने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही आरोपी आगबबूला हो गया और उसने धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गंगा-जमुना क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि लकड़गंज पुलिस इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ परिसर में घूम रहे हैं और आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Popular Articles