spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती साजरी

नागपूर :- इस अवसर पर कॉटन मार्केट स्थित प्रतिमा को विन्रम अभिवादन किया गया । इस अवसर पर परिषद ने कहा कि, क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फुले जी देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी, जिन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, छुवाछूत, लैंगिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की अलख जगाई । उनका संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित, और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद का मानना है है की सावित्रीबाई फुले जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। शिक्षा, समानता, न्याय और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। परिषद उनके आदर्शो को आत्मसात कर भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के विरुद्ध सतत संघर्ष करने का संकल्प लेती है।

इस अवसर पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी, कार्याध्यक्ष अरविन्द ढेंगरे, सुरेश गेडाम, अनिकेत रंगारी, विनोद शेंडे, किशोर चीवंडे, भीमराव सहारे, संजय पाटिल, मनोज जेरेल, राजू मून, बंडू मड़के, धीरज गजभिए, नरेश लोखंडे, विनोद शेडे, शैलेंद्र मेश्राम, विलास ढ़ोकने, शंकर बाराई, नामदेव शंभरकर, बालाजी कत्यूरे, विजय शेंडे, प्रीतम रामटेके, परिषद के पदाधिकारि कार्यकर्ता, एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, और सभी ने सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

Popular Articles