spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अवैध मुर्गा बाजार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

– 92 आरोपी हिरासत में; 44.26 लाख का माल जब्त

गड़चिरोली :- आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बरसों से मुर्गा बाजार चलाया जाता है। कानूनी रूप से मुर्गों के पैर में चाकू बांधकर जुआ खेलना प्रतिबंधित होने के कारण जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने ऐसे बाजार पर छापामार कार्रवाई के आदेश जारी किये है। इन्हीं आदेशों का पालन करते हुए चामोर्शी तहसील रेगड़ी क्षेत्र में आने वाले गरंटी टोला में चल रहें मुर्गा बाजार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार की शाम सी-60 की तीन टीमों के साथ रेगड़ी पुलिस थाना के जवानों ने मुर्गा बाजार को घेरकर कुल 92 आ रोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने 46 दोपहिया, 5 कार समेत 44 लाख 26 हजार 400 रूपयों का माल भी जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मुर्गा बाजार चलाने वाले लोगों समेत जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को धानोरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिकेत हिरडे विशेष अभियान के 3 टीमों के जवानों के साथ चामोर्शी तहसील के रेगड़ी परिसर में नक्सल खोज अभियान पर तैनात थे। इस अभियान के दौरान पुलिस जवानों की टीम गरंटी टोला परिसर में पहुंची। यहां के घने जंगल में लोगांे द्वारा अवैध तरिके से मुर्गा बाजार चलाया जा रहा था। एसडीपीओ हिरडे ने तत्काल इसकी सूचना रेगड़ी पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी को दी। जैसे ही सूचना मिली पुलिस थाना की टीम भी घटनास्थल ही ओर रवाना हुआ। इस बीच सभी पुलिस जवानों ने मुर्गा बाजार को चारों ओर से घेर लिया।

इस दौरान पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही बाजार में मौजूद लोग फरार होने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने एक के बाद एक ऐसे कुल 92 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं 16 लाख 10 हजार रूपयों की 46 दोपहिया, 26 लाख रूपयों की 5 कार, 1 लाख 70 हजार रूपयों के 31 मोबाईल, 3 हजार 200 रूपयों के 14 मुर्गे, 250 रूपयों के लोहे के आैजार और नकद 42 हजार 950 रूपये ऐसा कुल 44 लाख 26 हजार 400 रूपयों का माल जब्त कर लिया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों के खिलाफ रेगड़ी पुलिस थाना में धारा 12 (ब) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम सहधारा 11 (फ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में धानोरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिकेत हिरडे, विशेष अभियान दल के सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास बागल, पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर धुमाल, पुलिस उपनिरीक्षक देवाजी कोवासे और अन्य पुलिस जवानों ने की। इस कार्रवाई से मुर्गा बाजार में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।

फाईल फोटो


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.