नागपुर :- लॉयन्स क्लब ऑफ़ नागपुर की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आज खापरी स्थित स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल को दो स्ट्रेचर भेंट किए गए। इन स्ट्रेचरों का प्रायोजन लायन रमेश जसोरे एवं लायन राजेश जिंदल ने किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झोन चेयरपर्सन लायन नितिन वर्मा, अध्यक्ष लायन निधिष सावरकर, लायन रमेश जसोरे, लायन गिरीश व्यास, लायन राजेश जिंदल, लायन रजनीश जैन, लायन सुनील कुहीकर, लायन नीलिमा सावरकर सहित स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रशांत ओंकार और अनिरुद्ध पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि स्ट्रेचर की सुविधा से अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में लॉयन्स क्लब की सक्रियता को सभी ने सराहा। लॉयन्स क्लब ने हमेशा समाज के हित में उपक्रम एवं कार्यक्रम आयोजित किए हुए हैं आने वाले दिनों में भी क्लब की तरफ से विभिन्न समाज उपयोगी उपक्रम आयोजित किए जाएंगे ऐसा विश्वास दिया गयाl








