spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

उमस भरी गर्मी कर रही हलाकान

– 35 के पार पहुंचा तापमान

नागपुर :- अमूमन अक्टूबर का पहला व दूसरा सप्ताह नागपुर से मानसून के लौटने का समय होता है लेकिन इस वर्ष बारिश तो नदारद ही है। तेज धूप दिन में परेशान कर रही है तो उमस बेचैन करने पर तुली हुई है। अनेक लोगों ने कूलर दोबारा शुरू कर लिया है। सिटी का पारा 35 के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 35.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1 डिग्री कम रहा। देर रात मौसम में हल्की ठंडकता आने की शुरुआत हुई है। हालांकि, संभावना यह है कि 10 अक्टूबर तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.

आगामी दिनों में और चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने सिटी में 8 सितंबर तक आंशिक बदली वाला मौसम बना रहने के संकेत दिये हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अनुमान है कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी जरूर हो सकती है। हालांकि, विभाग ने 8 सितंबर तक सिटी का अधिकतम तापमान 35 डिसे और न्यूनतम तापमान के 21 से 24 डिसे तक बने रहने की संभावना जताई है।

Popular Articles