नागपुर :- शिवसेना युवा सेना नागपुर जिला की ओर से शहर के शनि मंदिर, तेलीपुरा स्थित मार्केट में कथित तौर पर नकली टीवी एवं अन्य नकली सामान की बिक्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को निवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
यह निवेदन राष्ट्रीय सदस्य हर्षल काकड़े के मार्गदर्शन तथा नागपुर जिला विस्तारक छोटू राऊत के नेतृत्व में नागपुर सिटी के पुलिस उपायुक्त, जोन-2 की आईपीएस अधिकारी अन्नपूर्णा को सौंपा गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की।
निवेदन में आरोप लगाया गया कि तेलीपुरा स्थित मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा नकली टीवी एवं अन्य नकली सामान बेचे जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत सामने आई है। शिवसेना युवा सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस उपायुक्त अन्नपूर्णा सिंग ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच कर उचित एवं जल्द कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बाबा लानोरकर, महाराष्ट्र विस्तारक बादल पैसकर, विनोद कल्याणी, वसीम खान, ऋषि आनंद, अजय सोनटके, योगेश नाइक सहित शिवसेना युवा सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








