spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नन्हे गणितज्ञों ने एबेकस प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

नागपुर :- स्थानीय लतिका क्लासेज में सेन्ट्रल इंडिया के तारक्ष एबेकस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लतिका त्रिपाठी मिश्रा मैम ने बताया कि प्रतियोगिता में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने गणित के कठिन सवालों को पलक झपकते ही हल कर सबको हैरान कर दिया। सेन्ट्रल इंडिया एबेकस प्रतियोगिता में बच्चों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छोटे बच्चों ने जटिल जोड़-घटाव और गुणा को कुछ ही सेकंड में हल कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ आशीष देशमुख, डॉ राजीव पोद्दार, डॉ प्रशांत पी कोटे, संजीव टेकाडे ने सभी विनर बच्चों को सम्मानित किया और साथ में यह कहा कि एबेकस से बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है। आरोही चौहान और कुश मुसले को विनर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।

इसके साथ ही साधिका वाघमारे, मनस्वी हिरूडकर, अमन सिंह और रक्षिता सहारे, अनन्तिका मिश्रा, हर्ष सिंह ,निवेशिता मोंडी, वैष्णवी कुलमेठे ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया । तारक्ष अबकस संस्था के निदेशक हेमलता और कोमल वाडेवाले ने बताया कि एबेकस केवल गणित नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और विजेताओं के उत्साहपूर्ण फोटो सेशन के साथ हुआ।

Popular Articles