spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गुजरखेडी की गलियों में इश्क़ बना कत्ल की वजह

– युवक की चाकू मारकर हत्या

नागपुर :- नागपुर के सावनेर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रेम त्रिकोण के चलते होने का संदेह है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करणसिंह के रूप में हुई है। यह वारदात शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे सावनेर से नागपुर जाने वाली सड़क पर गुरुद्वारे सिद्धी नाग मंदिर के पास हुई। बताया जा रहा है कि करणसिंह अपनी एक महिला मित्र के साथ था, तभी 5-6 युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों में से एक ने करणसिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। करणसिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सावनेर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में रामेश्वर प्रथम (30, क्लीनर) और रामेशराव मालगवाम (ड्राइवर) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी मृतक और उसकी महिला मित्र के परिचित हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि जांच के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Popular Articles