spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हीरे के कारोबार में मुनाफे का लालच,1.72 करोड़ की ठगी

नागपुर :- हीरे के कारोबार में मोटा मुनाफा और निवेश की रकम पर आकर्षक रिटर्न दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में तहसील पुलिस ने अयोध्या नगर निवासी अनुप प्रमोद पोहनकर (34) के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हंसापुरी, पुराना भंडारा रोड, नागपुर निवासी शुभम मारुति कुंभलकर (31) को आरोपी अनुप पोहनकर ने अपने विश्वास में लिया था। आरोपी ने उसे बताया कि वह हीरा कारोबारियों के पास पैसे निवेश करता है और इस व्यवसाय में बड़े पैमाने पर मुनाफा मिलता है। साथ ही निवेश की गई रकम पर भी अधिक रिटर्न मिलने का लालच दिया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपये हीरे के कारोबार में निवेश करने के लिए दे दिए। हालांकि, आरोपी ने शिकायतकर्ता की रकम कहीं भी निवेश नहीं की और पूरी राशि अपने पास रखकर उसका कथित रूप से गबन कर लिया। अपने साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद तहसील पुलिस ने आरोपी अनुप पोहनकर के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Popular Articles