नागपुर :- मराठी अस्मिता के प्रतीक, संयुक्त महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के कृषि और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने वाले स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की जयंती के अवसर पर महावितरण की ओर से उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया।
महावितरण के काटोल मार्ग स्थित विद्युत भवन में मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता मंगेश वैद्य, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अतुल राऊत, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेश जाधव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में महावितरण और महानिर्मिती के अभियंता, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



