spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चुनाव आयोग के खिलाफ 19 विपक्षी दलों का मार्च

– SIR के विरोध में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, अखिलेश बोले चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा

नई दिल्ली :- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी दल मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालेंगे। इंडिया ब्लॉक के सांसद ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के तहत संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक करीब 3 किलोमीटर पैदल जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि एसआईआर के तहत करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। विपक्ष के मार्च को देखते हुए संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएएफ) समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पार्टी की तीन मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हैं। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है। खड़गे ने आरोप लगाया कि SIR के कारण 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

उदित राज बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना होगा:

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों के मताधिकार को कथित तौर पर प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार लोगों को भविष्य में इसकी सजा भुगतनी होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह गठित सरकारें पूरी तरह गैरकानूनी हैं।

इससे पहले 11 अगस्त 2025 को भी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला था। उस मार्च में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार समेत 25 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।

Popular Articles