spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन

नागपुर :- आज ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष की पूर्णता के अवसर पर एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर ने की। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीआरपीएफ नागपुर के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने एकजुट होकर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। यह आयोजन एक विशाल और भव्य जनसमूह समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाया और देश प्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है और हमारे राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों से आह्वान किया कि वे हमेशा देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करें।उन्होंने सभी से यह भी अपील किया कि अपने बच्चों को भी देश-भक्ति के बारे में जानकारी दें एवं उनके शिक्षा एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करने को कहा।

इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए 7 नवम्बर 2025 से लेकर 7 नवम्बर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इस वर्षभर चलने वाले आयोजनों में देशभक्ति से संबंधित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना, जवानों में एकता और समर्पण की भावना को जागृत करना तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाना है। इस आयोजन में सभी अधिकारियों और जवानों का योगदान अत्यधिक सराहनीय था, जिन्होंने इसे सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग किया। इस कार्यक्रम से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि सीआरपीएफ जवानों का दिल केवल कर्तव्य परायणता में ही नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रेम में भी दृढ़ है।

Popular Articles