spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

नागपुर :- जरीपटका पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से विभिन्न मामलों में चोरी की गई चार दोपहिया वाहन और एक चाकू सहित कुल 50,050 रुपये का माल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बेझनबाग निवासी निकिता नरेंद्र भैसारे (28) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 18 जुलाई की रात अपनी होंडा प्लेजर क्रमांक एमएच-31/ डीपी-5128 घर के बाहर खड़ी की थी। 19 जुलाई की सुबह वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर जरीपटका थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष मोरखडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें शिकायतकर्ता की होंडा प्लेजर के अलावा होंडा एक्टिवा क्रमांक एमएच-49/ वाय 7598, होंडा डियो क्रमांक एमएच-31/सीएफ-3772 तथा होंडा शाइन क्रमांक एमएच 31/ ईटी-0041 शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक चाकू भी जब्त किया गया। पुलिस जांच में तीन अन्य वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। बरामद वाहनों और चाकू सहित कुल 50,050 रुपये का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर), पुलिस उपायुक्त परिमंडल-6 और सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष मोरखडे, हेड कॉन्स्टेबल रमेश यादव तथा पुलिसकर्मी मंगेश दोनाडकर, पंकज वरकड, राकेश सिंह और नितेश नागपुरे की टीम ने संयुक्त रूप से की।

Popular Articles