spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मां और बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

नागपुर :- महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नागपुर के नंदनवन इलाके में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के पति की भी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच हर एंगल से कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, नागपुर के नंदनवन इलाके के वेंकटेश नगर में आज मां बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और आगे कीतहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षी संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षी बेटी आकांक्षा के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में संगीता ने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने के बाद लिखी है।

पति की हो चुकी थी मौत

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, संगीता के पति की मृत्यु 9 से 10 वर्ष पहले हो गई थी। उनकी बेटी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक किसी निजी कंपनी में काम किया था। संगीता के पति की मृत्यु के बाद संगीता को जिला परिषद में शिक्षिका के रूप में नौकरी मिली थी।

सुसाइड नोट और पुलिस जांच

सुसाइड नोट में मां-बेटी ने अपना अंतिम संस्कार गांव में उसी स्थान पर करने की इच्छा जताई है, जहां आकांक्षा के पिता का अंतिम संस्कार हुआ था. साथ ही उन्होंने शव ससुराल पक्ष को न देने की बात भी लिखी है. सीनियर इंस्पेक्टर कैलाश देशमाने ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिक तौर पर दामाद लोकेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का शक जताया गया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.