सांसद माया इनवाते का न. प. रामटेक सद्भावना दौरा

0
31

सचिन चौरसिया, रामटेक :- राज्यसभा सांसद माया इवानते ने रामटेक विधानसभा क्षेत्र के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान रामटेक नगर परिषद का सद्भावना दौरा किया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कामकाज, शहर में चल रहे विकास कार्यों और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर शहर के समग्र विकास के लिए चल रही गतिविधियों पर चर्चा हुई। रामटेक शहर की प्रगति के लिए प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के बीच समन्वय के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्याधिकारी नगर परिषद के सभापती, पार्षद और कर्मचारी उपस्थित थे।