spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोर भवन बस डिपो के गड्ढे भरने के मनपा आयुक्त के निर्देश

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका के सीताबर्डी स्थित ‘आपली बस’ के मोर भवन बस डिपो का शनिवार को मनपा आयुक्त डॉ. विपीन एवं परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डिपो परिसर में बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद सुधीर (बंडू) राऊत, विजय होले, पार्षद पूजा पाठक, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, प्रशासनिक अधिकारी योगेश लुंगे, ऑपरेशन मैनेजर राजीव घाटोळे, चलो प्रोजेक्ट के अजय कुमार, बस ऑपरेटर तथा मनपा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आयुक्त डॉ. विपीन ने निर्देश दिए कि डिपो के गड्ढों में अच्छी गुणवत्ता का मुरूम (मिट्टी) भरकर तत्काल रोलिंग की जाए। साथ ही, बारिश का प्रभाव कम होते ही दोबारा रोलिंग कर नगर निगम के हॉटमिक्स विभाग के माध्यम से डामरीकरण कराया जाए, ताकि बसों के आवागमन में कोई परेशानी न हो। उन्होंने डिपो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक शिफ्ट में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डिपो स्थित यात्री प्रतीक्षालय और स्मार्ट टॉयलेट का भी जायजा लिया। उन्होंने स्मार्ट शौचालयों का संचालन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से किए जाने की बात कही। इसके अलावा यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने तथा डिपो परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Popular Articles