spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अपराधियों ने की व्यक्ति की हत्या

नागपुर :- गालियां देने से मना करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इमामवाड़ा थाने के तहत काफला बस्ती में हुई इस वारदात में मृतक का बेटां भी जख्मी हुआ है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक मंगल मांग्या कोरी (56), जबकि आरोपी रोहन कमलाकर चावरिया (32), उसका भाई रोहित चावरिया (34) तथा कुंदन देवीदास चावरिया (45) है. तीनों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी और मृतक इमामवाड़ा की कापला बस्ती में रहते है. 10 जनवरी की रात आरोपी रोहन और मृतक पड़ोसी मंगल कोरी के घर के पास शराब पी रहे थे. वह शराब पीते हुए मंगल कोरी को गालियां देनें लगे. मंगल के बेटे शुभम ने कुंदन को गालियां देने की वजह पूछी. शांत होने की बजाय कुंदन और रोहन उम्र हो गए. वह गालियां देते हुए शुभम से ही मारपीट करने लगे. यह देखकर शुभम के पिता मंगल और भाई रोहन बीच-बचाव करने लगे.

इसी बीच आरोपी रोहन ने अपने भाई रोहित को भी बुला लिया. तीनों ने शुभम के पिता और भाई पर हमला कर दिया. लात-घूंसों से पीटने के बाद पत्थर और डंडे से भी हमला कर दिया. सिर पर वार लगने से शुभम के पिता गंभीर जख्मी हो गए. उसके पिता और भाई को मेडिकल पहुंचाया गया. उपचार के दौरान पिता को मृत घोषित कर दिया गया. 24 घंटों के भीतर हत्या की दो वारदात होने से पुलिस में खलबली मची हुई है. शुक्रवार की रात जरीपटका में भी अपराधियों ने मंगेश भीमटे की हत्या कर दी थी. जनवरी माह में हत्या की यह चौथी वारदात है. इसके पहले यशोधरा में शंकालु मजदूर ने पत्नी की जबकि कलमना थाना परिसर में गर्ल फ्रेंड के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी.

Popular Articles