नागपूर :- मुस्लिम यूथ लीग नागपुर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नागपुर व msf द्वारा SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मोहम्मद अली रोड, मोमिनपुरा नागपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ुबैर खान ने बताया कि आम जनता के वोटिंग अधिकार को SIR के माध्यम से छीननेवाले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुस्लिम यूथ लीग व msf ने आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

मुस्लिम यूथ लीग नागपुर के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से असलम खान मुल्ला (प्रदेशाध्यक्ष – मुस्लिम लीग महाराष्ट्र व नगरसेवक), ज़ुबैर खान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – मुस्लिम यूथ लीग), गुलाम नबी (शहर महासचिव – मुस्लिम लीग, नागपुर), हाजी इसरार (उपाध्यक्ष – मुस्लिम लीग, नागपुर), नवाज़ शरीफ (अध्यक्ष – msf महाराष्ट्र), इरशाद अंसारी (अध्यक्ष – मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), बख्तियार सुलेमान (महासचिव – मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), सद्दाम अशरफी, फरहान कुरैशी, शाहबाज खान, जियाउर्रहमान अंसारी, इकराम खान, इरफान अंसारी, ऐफ़ाज़ खान, मोहम्मद इरशाद, शेख ओवैस, नजीर भाई, अयाज कुरैशी, अयान शेख व अन्य सदस्य शामिल थे।








