spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर नागपुर महानगरपालिका द्वारा जन जागरण कार्यक्रमों का आयोजन

नागपुर :- नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका (NMC) द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न ज़ोनों में नागरिकों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को कैंसर के कारण, बचाव एवं प्रारंभिक जांच की आवश्यकता के बारे में जानकारी देना था।

झोन 03

टीम IEC द्वारा एक विशेष अवेयरनेस वीडियो जारी किया गया, जिसमें सिगरेट एवं तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशा-मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

 “तंबाकू से दूरी है, कैंसर से सुरक्षा पूरी।”

झोन 04 – कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

स्थान: मेडिकल स्क्वेयर, कैंसर हॉस्पिटल

टीम IEC द्वारा नागरिकों को तंबाकू, गुटखा एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने कैंसर से बचाव एवं नशामुक्त समाज के विषय पर अपने विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना तथा कैंसर से बचाव के उपायों के प्रति जनजागृति लाना।

 

झोन 05 | प्रभाग 27 | स्थान – ज्ञानविकास प्राथमिक विद्यालय, नंदनवन

इस अवसर पर टीम IEC द्वारा विद्यालय में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि —

कैंसर का प्रारंभिक पता लगाना और समय पर उपचार संभव है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

धूम्रपान, तंबाकू एवं मद्यपान से दूरी बनाए रखना आवश्यक है।

नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वच्छ जीवन – स्वस्थ जीवन” का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

समापन संदेश:

इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागपुर महानगरपालिका की IEC टीम ने नागरिकों को यह जागरूक किया कि कैंसर से बचाव संभव है यदि समय रहते सही जानकारी, स्वस्थ आदतें और नशा मुक्त जीवन शैली अपनाई जाए।

Popular Articles