नागपूर :- राष्ट्रीय कॉन्टैक्टर लेबर यूनियन जोड़ो अभियान के तहत आज दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पटले द्वारा कार्यक्रम लिया गया । इस कार्यक्रम के अध्यक्ष आधार नगरी के एम डी सम्मानित दीपक नीलावार तथा सुमित नीलावार सी ए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश बिसेन आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम में दशहरे की पूजा की गई तथा सभी हमारे मजदूर भाई बहनों और ठेकेदार को बुलाकर सम्मान पूर्वक उनको गिफ्ट वितरण किया गया तथा सभी को महाप्रसाद वितरण किया गया ऐसे ही हमारा राष्ट्रीय कांट्रेक्टर लेबर यूनियन काम करता है ।








