spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नवनीत राणा देश को बर्बाद करना चाहती हैं !

– महाराष्ट्र को बर्बाद करना चाहती हैं, हिंदुओं को खतरे में लाना चाहती हैं – प्यारे खान

नागपुर :- अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में कथित रूप से सामने आई एक घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने एक बयान में कहा कि उनकी टीम परतवाड़ा के दौरे पर गई थी, जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान, उनके पीए हितेश मेश्राम शामिल थे। वहां अमरावती और अचलपुर के एसपी विशाल आनंद से विस्तृत चर्चा हुई। जो भी पीड़िताएं हैं, वे सभी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। इसमें किसी भी हिंदू समाज की लड़की का समावेश नहीं है। वहां 180 लड़कियों की जो अफवाह फैलाई जा रही थी, वह पूरी तरह गलत है। ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। यह भी अफवाह फैलाई जा रही थी कि सभी लड़कियां हिंदू समाज की हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सभी लड़कियां मुस्लिम समाज से संबंधित हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वहां जो अफवाहें फैलाई जा रही थीं, वे पूरी तरह झूठी हैं। इस तरह की घटनाओं से दंगा भड़क सकता है, इसलिए अमरावती के कमिश्नर ओला और एसपी विशाल आनंद से कहा गया है कि जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाए, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया की उनकी टीम द्वारा किए गए सर्वे में यह सामने आया कि एक आरोपी नयन दिलीपराव सुगंध नामक व्यक्ति, अयान अहमद तनवीर अहमद को कमरे उपलब्ध करवाता था, जहां यह सब गलत गतिविधियां चलती थीं। आठ लड़कियों में से दो के वीडियो वायरल हुए हैं, जबकि बाकी छह लड़कियों के केवल फोटो हैं। मीडिया से बात करते समय प्यारे खान ने कहा कि नवनीत राणा महाराष्ट्र और देश को बर्बाद करना चाहती हैं। वे हिंदुओं को खतरे में डालना चाहती हैं और बच्चों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वे नागपुर में बैठकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि वहां किसी भी हिंदू लड़की का मामला नहीं है, तो नवनीत राणा कैसे कह सकती हैं कि 180 हिंदू लड़कियों पर अत्याचार हुआ? उन्होंने आगे कहा कि एक महिला होने के नाते ऐसा बयान देना उचित नहीं है। आज देश के प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए योजनाएं ला रहे हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि आप जैसी पूर्व सांसद महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाली बातें कर रही हैं।

प्यारे खान चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी लड़की या बच्ची की पहचान उजागर करता है, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्यारे खान ने नवनीत राणा को चेताते हुए कहा कि झूठ फैलाना बंद करें। पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें।

हिंदुओं को भड़काना बंद करें, नवनीत राणा को दी चेतावनी – प्यारे खान

नवनीत राणा जी महाराष्ट्र को बर्बाद करना चाहती हैं, देश को बर्बाद करना चाहती हैं। हिंदुओं को खतरे में डालना चाहती हैं। हिंदू बच्चों को गुमराह करने वालों को सोचना चाहिए। जब मैं नागपुर में बैठकर जानकारी ले सकता हूं कि वहां किसी भी हिंदू लड़की का समावेश नहीं है, तो अमरावती में मौजूद नवनीत राणा यह कैसे कह सकती हैं कि 180 हिंदू लड़कियों पर अत्याचार हुआ और उसमें एक भी बुर्का पहनने वाली लड़की नहीं थी?

यह आपको शोभा नहीं देता, क्योंकि आप स्वयं एक महिला हैं। आप एक ऐसी सांसद हैं जो महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाली बातें कर रही हैं। प्यारे खान ने नवनीत राणा को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के झूठ फैलाना बंद करें और अपना असली चेहरा हिंदू समाज के सामने आने लगा है। आप झूठ फैलाकर लोगों को भड़काने और दंगे कराने की कोशिश कर रही हैं।

अगर आपको दंगा कराने का इतना ही शौक है, तो अपने परिवार के लोगों को आगे लेकर आइए। आज आपको मुसलमानों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर इस देश का हिंदू मजबूत होगा, तो मुसलमान भी अपने आप मजबूत हो जाएगा। आपने हिंदुओं के लिए क्या काम किया है? हिंदुओं को भड़काने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के अलावा आपके पास कोई और काम नहीं है। आप एक ऐसी व्यक्ति हैं जो झूठी बातें फैलाकर लोगों को दंगे में झोंकने का काम कर रही हैं। अगर आज महाराष्ट्र में दंगा होता, तो उसकी जिम्मेदार केवल और केवल नवनीत राणा होतीं। आप देश को तोड़ना चाहती हैं। बार-बार लोगों को पाकिस्तान जाने की बात कहना गलत है। इस देश के मुसलमान यहां खुश हैं।

Popular Articles