Related Posts

मोदी से मिलने आ रहे नेपाली पीएम बालेन शाह

<p><strong>&&num;8211&semi; 22 नवंबर से चार दिवसीय भारत दौरा&semi; बाढ़ पुनर्निर्माण के लिए 2 अरब डॉलर की मदद&comma; 1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन और कनेक्टिविटी समेत कई मुद्दे एजेंडे में<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>काठमांडू &colon;-<&sol;strong> नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर से चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। हालांकि&comma; इस दौरे को महज औपचारिक मुलाकात के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। नेपाल ने भारत के सामने आर्थिक सहायता&comma; बाढ़ पुनर्निर्माण&comma; कनेक्टिविटी&comma; जल संसाधन&comma; व्यापार और ट्रांजिट सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव रखे हैं। नेपाली पक्ष चाहता है कि वार्ता में जिन मुद्दों पर सहमति बने&comma; उनके क्रियान्वयन की समयसीमा भी तय हो।<&sol;p>&NewLine;<p>काठमांडू के सूत्रों के अनुसार&comma; बालेन शाह सरकार भारत के साथ लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने और पुराने समझौतों को अमल में लाने पर जोर देगी। नेपाल का मानना है कि भारत की राजनीतिक प्रतिबद्धता के बावजूद कई परियोजनाएं वर्षों से अटकी हुई हैं। ऐसे में बालेन शाह के दौरे को दोनों देशों के संबंधों में ठोस प्रगति के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>बाढ़ राहत के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की मांग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>नेपाल की प्रमुख मांगों में हालिया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। नेपाल ने भारत से करीब 2 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज की मांग की है। इसके अलावा 1 अरब डॉलर की रियायती क्रेडिट लाइन और 500 मिलियन डॉलर के अनुदान का प्रस्ताव भी रखा गया है। अगस्त में आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्विकास के लिए भी 500 मिलियन डॉलर की सहायता मांगी गई है।<&sol;p>&NewLine;<p>&&num;8216&semi;काठमांडू पोस्ट&&num;8217&semi; की रिपोर्ट के मुताबिक&comma; नेपाली विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने भारत के सामने औपचारिक प्रस्ताव रख दिया है। अब इन मांगों पर भारत के फैसले का इंतजार है। भारत की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>दौरे से पहले विदेश सचिव ने की अहम मुलाकातें<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बालेन शाह के दौरे की तैयारियों के तहत भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा भी महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल&comma; वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ से मुलाकात की। उन्होंने सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रबी लामिछाने और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन कुमार थापा से भी बातचीत की।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार&comma; 23 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और लंबित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जा सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>राजनयिक सूत्रों के मुताबिक&comma; भारत के पास नेपाल की नई राजनीतिक व्यवस्था के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। नई दिल्ली नेपाल की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख अपना सकती है। हालांकि&comma; आर्थिक सहायता और अन्य प्रस्तावों पर अंतिम सहमति वार्ता के बाद ही स्पष्ट होगी।<&sol;p>&NewLine;