नागपुर में कचरा प्रबंधन की नई पहल : भांडेवाड़ी परियोजना से घटेंगे कचरे के ढेर

0
48

– हर दिन 1300 टन कचरा, समाधान की दिशा में मनपा का बड़ा कदम

नागपुर :- मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दानीऔर चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य विशेष समिति की सभापति मनीषा अतकरे ने भांडेवाड़ी में स्थित मनपा की एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना का निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद प्रदीप पोहाणे, शारदा बारई, मनपा उपायुक्त राजेश भगत, अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी और मुख्य स्वच्छता अधिकारी गजेंद्र महल्ले उपस्थित थे.

शहर में प्रतिदिन 13०० मीट्रिक टन कचरा उत्पन्न हो रहा है. वर्तमान में, सुसबिडी के माध्यम से 25०-3०० मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है और भूमि ग्रीन प्रा. लि. द्वारा 5०० मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा. कंपनी प्रतिदिन नए कचरे के प्रसंस्करण के कारण, कचरे केनए ढेर नहीं बनेंगे और पुराने कचरे का भी प्रसंस्करण हो रहा है. परिणामस्वरूप, भांडवाड़ी क्षेत्र में दिखने वाले कचरे के ढेर कम होने की संभावना है और जगह खाली हो जाएगी.

इस अवसर पर, स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी और चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य विशेष समिति की सभापति मनीषा अतकरे ने पूरी परियोजना का निरीक्षण किया और परियोजना के प्रत्येक चरण के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर, भूमि ग्रीन कंपनी के विजय तिलेकर, पंकज पासनकर और श्री श्रीकृष्ण दीक्षित उपस्थित थे. उन्होंने परियोजना के बारे में जानकारी दी. गौरतलब है कि पुणे स्थित भूमि ग्रीन एनर्जी एनवायरोकेयर एलएलपी कंपनी द्वारा संसाधित अपशिष्ट से जैविक खाद और आरडीएफ का उत्पादन किया जाएगा.

 जैविक खाद और RDF उत्पादन से बदलेगी तस्वीर

रामनवमी के दौरान गुरूवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में जिसमें पोद्दारेश्वर राममंदिर और पश्चिम नागपुर के राममंदिर से निकली शोभायात्राओं का समावेश था. इन शोभायात्राओं के मार्गों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य मनपा के 251 कर्मियों द्वारा किया गया. इस सऊाई अभियान के दौरान 315 टन कचरा एकत्र किया गया.