spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिंदे-फडणवीस में ‘अनबन’ की खबरें झूठी

– उपमुख्यमंत्री बोले- ‘मीडिया ने बनाई दूरी, फुटेज दिखाकर गुमराह करने की कोशिश’

नागपुर :- उपमुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे और मेरे बीच कोई अनबन नहीं हुई है, मीडिया ने इसे बनाने की कोशिश की, लेकिन यह बात उनके सामने आए बिना नहीं रहेगी, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा. कुछ दिनों से राज्य में एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच अनबन की तस्वीर उभर रही है. नाराजगी की चर्चा तब और बढ़ गई जब एकनाथ शिंदे ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसी पृष्ठभूमि में, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर आए, तो मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या उनके और शिंदे के बीच कोई मतभेद है, तो उन्होंने कहा, ‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हमने आज और कल एक-दूसरे से बात की और इससे पहले भी हमने साथ में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. मुझे पता है कि वो कहां जा रहे हैं और मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं कहां जा रहा हंू. कोई दूरी नहीं है, बस मीडिया ने ऐसी छवि बना दी है. वो कुछ फुटेज दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये सब औंधे मुंह गिरे बिना नहीं रुकेगा.

जब फडणवीस को बताया गया कि उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजीत पवार ने मतदाताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने हमें वोट नहीं दिया, तो उन्हें धन नहीं दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है, हम पूरे महाराष्ट्र का विकास करने जा रहे हैं. हमें राजनीति में और सार्वजनिक बैठकों में यह कहना होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है.’

Popular Articles