खापा :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खापा में नवनिर्मित गुणमोती भवन का लोकार्पण भव्य रूप से संपन्न हुआ. उद्घाटन के लिए कर्नाटक (बीदर) से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमंगला, कामठी क्षेत्र से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता प्रमुखता से उपस्थित थे. सावनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख की विशेष उपस्थिति रही. अतिथियों का स्वागत किया गया.
लोककल्यानार्थ बने इस भवन का भव्य उद्घाटन विधिपूर्वक किया गया. परमात्मा के अवतरण का यादगार शिव ध्वजारोहण किया गया. भोलेनाथ के भंडारे और विशेष मेडिटेशन हॉल का उद्घाटन हुआ. स्वागत सत्कार और आकर्षक नृत्य के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. खापा सेंटर की ब्र. विजया ने सभी का स्वागत किया. इस भवन के निर्माण कार्य के लिए जिन्होंने भी सहयोग किया उनका आभार माना.
उद्घाटक ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने अपने आशीर्वचन सभी के समक्ष रखे जिसमें उन्होंने कहा कि जब से विद्यालय की स्थापना हुई है तब से ही भगवान के कार्य में बूंद-बूंद से सेवा कार्य को संपन्न करने के लिए अनेक लोगों का सहयोग मिला हैं और मिलता ही रहेगा ऐसा विश्वास उन्होंने जताया और गुणमोती भवन के निर्माण इतिहास भी सबके सामने रखा. कर्नाटक (बीदर) से ब्रह्माकुमारी सुमंगला ने अपनी भावना प्रस्तुत करते हुए बताया ये भवन सिर्फ भवन ही नहीं परंतु भगवान से सर्वगुणों, सर्वशक्तियों को पाने का यह स्थान मंदिर हैं और यहा आकर हम कुछ समय जरूर सफल कर भविष्य पुण्य की पूंजी जमा करे.
विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की. नगराध्यक्ष पियूष बुरडे ने नगर में विशेष स्थान बनाने के लिए ब्रह्मा कुमारीज का आभार माना. शामली और बी के आम्रपाली ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी. नगर परिषद खापा की शिक्षण सभापति अंजलि मेनकुदले, विमल साबले ने भी अपनी शुभकामनाएं दी. संचालन बीदर की सुनंदा ने किया राकेश ने आभार माना.




