नागपुर :- शहर में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजनी थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी संजू बालाजी केवठिया (23) को एक साल के लिए तड़ीपार कर दिया है। आरोपी विश्वकर्मानगर, गली नंबर 1, अजनी का निवासी है। उसके खिलाफ अजनी थाने में गंभीर प्रकृति के पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। बार-बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अजनी पुलिस ने तड़ीपारी का प्रस्ताव तैयार कर डीसीपी परिमंडल-4 रश्मिता राव के समक्ष पेश किया। डीसीपी ने 17 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर उसे उसे नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से एक वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया। आरोपी को चंद्रपुर जिले के वरोरा में उसके रिश्तेदारों के पास छोड़ा गया है। पुलिस ने अपील की है कि आरोपी नागपुर शहर या ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना दें।
Latest News
Related Posts
कुख्यात संजू केवठिया एक साल के लिए तड़ीपार






