spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर डॉ. प्रवीण डबली सम्मानित

– 35 वर्षों की सामाजिक पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी पत्रकार संस्था एवं PRSI ने किया सम्मानित

नागपुर :- राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकार संस्था, नागपुर एवं पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), नागपुर चैप्टर की ओर से आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीण डबली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों के उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए वरिष्ठ कवि एवं व्यंग्यकार स्व. श्री दिनेश सोनी तथा संस्कृति कर्मी स्व. श्री जगदीश जोशी की पावन स्मृति में प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नागपुर की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनिता साहू (IPS) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र शासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विदर्भ विभाग के संचालक गणेश मुळे ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिगो एयरलाइंस के सलाहकार मनीष अवस्थी तथा PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) सत्येंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर PRSI नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत मोहिते, हिंदी पत्रकार संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आनंद निर्वाण तथा सचिव मनीष सोनी की प्रमुख उपस्थिति रही।

डॉ. प्रवीण डबली पिछले 35 वर्षों से विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सामाजिक समस्याओं, जनहित के मुद्दों, राजनीतिक विश्लेषण और स्तंभ लेखन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण तथा नागपुर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन सार्वजनिक कुओं के संरक्षण के लिए उन्होंने निरंतर अपनी लेखनी के माध्यम से आवाज उठाई है। उनकी पत्रकारिता में सामाजिक परिवर्तन और जनहित के विषयों को विशेष प्राथमिकता रही है।

इस सम्मान पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए डॉ. डबली ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान उनके 35 वर्षों के पत्रकारिता सफर में किए गए सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकृति है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए आयोजक संस्थाओं, उपस्थित गणमान्य अतिथियों और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Popular Articles