spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- मादक पदार्थ विरोधी पथक, अपराध शाखा नागपुर शहर ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 ग्राम एमडी सदृश्य पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 अगस्त 2026 की रात करीब 1 बजे से 2.50 बजे के बीच दसरा रोड, महाल स्थित मॅस्कॉट होंडा सर्विस सेंटर के सामने की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख शहजान शेख समशेर (23), निवासी भुतिया दरवाजा, मासूम कुआं के पास, दसरा रोड, महाल, नागपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी सदृश्य पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है, बरामद किया गया।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 40 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन व अन्य सामग्री तथा करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की सफेद रंग की बर्गमन स्कूटी भी जब्त की है। जब्त किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत 3.60 लाख रुपये बताई गई है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। शिकायत अमली पदार्थ विरोधी पथक के पुलिस हवलदार गणेश जोगेकर ने दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी शेख अर्शद उर्फ राजा मोहम्मद लतीफ शेख (28), निवासी मा. भवानी नगर, चामट लॉन के सामने, खरबी, नागपुर को फरार/वांछित आरोपी बताया है। पुलिस के अनुसार, शेख अर्शद पूर्व में कोतवाली थाने के हत्या के मामले तथा लकड़गंज थाने के लूट के मामले में रिकॉर्ड पर रहा है।

मामले की आगे की जांच और वांछित आरोपी की तलाश अमली पदार्थ विरोधी पथक एवं कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.