नागपुर :- ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में दिनांक 14 मार्च, 2026 को ‘पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न किस्मों के कुल 250 से अधिक पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ नागपुर ने की। कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ हमारी धरती के फेफड़े हैं और हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लगए गए पेड़ों का नियमित देखभाल करने और इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में पूजा पांवर, कमांडेंट 213 (माहिला) बटा, अन्य अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया ।








