– नवीनत राणा को भाजपा से निकालने की मांग
नागपुर :- अमरावती जिले के परतवाड़ा यौन शोषण और वायरल वीडियो मामले से राज्य सहित देश में हडक़ंप मचा हुआ है. राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 36 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है, वहीं इस मामले के मुख्य आरोप 19 वर्षीय अयन अहमद सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस जघन्य कांड को लेकर भाजपा नेता नवनीत राणा और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान आमने-सामने आ गए है. खान ने राणा पर हिन्दुओं को बरगलाने और झूठा दावा कर भडक़ाने का आरोप लगाया है. यही नहीं खान ने पूर्व सांसद को भाजपा ने निकालने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्यारे खान ने कहा, नवनीत राणा महाराष्ट्र और देश को बर्बाद करना चाहती है. हिन्दुओं और हिन्दू बच्चों को खतरे में डालना चाहती हैं. परतवाड़ा मामले में किसी भी हिंदू बच्ची शामिल नहीं है, लेकिन वह कह रहीं है 18० हिंदू बच्ची शामिल है. खान ने कहा कि, महिला होने के नाते राणा द्वारा ऐसी बात करना की इस घटना में एक भी मुस्लिम बच्ची नहीं है वह उन्हें शोभा नहीं देता.
महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए खान ने कहा कि, एक तरफ प्रधानमंत्री महिलाओं को सशक्त करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर रहें हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम बनाना चाहते हैं. लेकिन नवनीत राणा महिलाओं को बर्बाद करना चाहती है. पीडि़त युवतियों की पहचान उजागर करने पर सख्त रुख अपने हुए अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने कहा कि, चाहे राणा हो या कोई और, जिसने भी पहचान उजागर की उन लोगों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा.
प्यारे खान ने राणा पर दंगा करवाने का प्रयास का आरोप लगते हुए कहा कि, राणा का असली चेहरा अब हिन्दू नागरिकों के सामने आ गया है. वह झूठ बोलकर हिन्दू समाज को उकसाना चाहती है. दंगा करवाना चाहती है. खाने ने आगे कहा कि,अगर उन्हें दंगा करना है तो अपने परीवार को सामने लाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, देश का हिन्दू सक्षम है, लेकिन राणा जैसे लोग हिन्दुओं को दंगे में झोंकना चाहती है.
इसी के साथ राणा पर देश तोडऩे का आरोप लगते हुए कहा कि, देश का मुस्लमान खुश और समृद्ध है. राणा बार- बार पाकिस्तान जाने की बात करती है, लेकिन राणा को पाकिस्तान जाना चाहिए.
राणा को भारतीय जनता पार्टी से निकालने के लिए खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखने की बात करते हुए कहा, भाजपा को ऐसे नेता लगातार बदनाम करने का काम कर रहे हैं. इन्हे तुरंत पार्टी से निकाला जाना चाहिए. भारत सशक्त हो इसको लेकर काम किया जा रहा है, लेकिन ऐसे लीग देश को तोडऩे और बर्बाद करने में लगे हुए हैं.








