– पैसों के विवाद को लेकर युवक पर हमला
कामठी :- जुनी कामठी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पीली हवेली चौक इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. यह घटना बुधवार की रात 11 से 11.3० बजे के बीच असलम भाई के होटल के पास घटी. पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.शिकायतकर्ता मुमताज अहमद (25) निवासी कोलसाटाल और उसका दोस्त मोइनुद्दीन सलाउद्दीन शेख (26) पीली हवेली चौक पर खड़े थे. इसी दौरान आरोपी शफीक मोहम्मद रफीक अंसारी (26) निवासी इस्माइलपुरा वहां आयाप्त मोइनुद्दीन ने आरोपी से उधार लिए पैसे लौटाने को कहाप्त इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और तैश में आकर आरोपी शफीक ने अपनी कार में रखा चाकू निकाला और मोइनुद्दीन के सीने के नीचे वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही जुनी कमाठी पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 28 सेंटीमीटर लंबा खून से सना चाकू बरामद किया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गुरूवार की सुबह आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.








