Home Latest News 1 लाख की रिश्वत लेते पुलिस अफसर गिरफ्तार

1 लाख की रिश्वत लेते पुलिस अफसर गिरफ्तार

0
29

अहिल्यानगर :- अहिल्यानगर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अहिल्यानगर तहसील पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक जयेश मोतीलाल गांगुर्डे के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तोफखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है. एसीबी की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को नाशिक से हिरासत में लिया है. एसीबी के उपअधीक्षक अजीत त्रिपुटे ने बताया कि इस मामले में एसीबी के पुलिस निरीक्षक राजू आल्हाट की शिकायत पर कार्रवाई की गई. आरोपी उपनिरीक्षक गांगुर्डे अहिल्यानगर तहसील पुलिस थाने में कार्यरत था. आरोप है कि उसने एक आपराधिक मामले में मदद करने और आरोपियों को सहयोग देने के बदले पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में सौदेबाजी के बाद रकम एक लाख रुपये तय हुई. शिकायतकर्ता ने 18 मई 2026 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के मामा सहित 15 लोगों के खिलाफ तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज था, जिसकी जांच गांगुर्डे के पास थी.