spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बड़े गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी तेज

– पुलिस-मनपा ने किया प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण

नागपुर :- गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए पुलिस और मनपा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को विधायक विकास ठाकरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल और मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर ने शहर के प्रमुख कृत्रिम विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पुलिस लाइन टाकली, गोरेवाड़ा, कोराडी, कोलार और काची विसा ग्राउंड स्थित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी प्रतिमाओं के आवागमन, क्रेन की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। मनपा आयुक्त डॉ.विपिन ने देखा कि छोटी घरेलू गणेश प्रतिमाएं भी बड़े कृत्रिम विसर्जन कुंडों में लाई जा रही हैं। इससे प्रमुख केंद्रों पर भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न इलाकों में छोटे और स्थानीय विसर्जन कुंड तैयार किए जाएं, ताकि लोगों को बड़ी विसर्जन स्थलों तक न आना पड़े और भीड़ का दबाव कम हो।

क्रेन और अतिरिक्त मनुष्यबल तैनात करने के निर्देश:

बड़ी प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त क्रेन और मनुष्यबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी कृत्रिम विसर्जन कुंडों में पर्याप्त जलस्तर बनाए रखने तथा दमकल और आपातकालीन व्यवस्था तैयार रखने को भी कहा गया।

पुलिस और यातायात विभाग को विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त बंदोबस्त रखने तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विधायक विकास ठाकरे ने पुलिस लाइन टाकली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि काची विसा ग्राउंड में सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर भी मौजूद रहे। निरीक्षण में संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, डीसीपी यातायात आदित्य मिर्खेलकर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। काची विसा ग्राउंड की खेल सुविधाओं को विसर्जन के दौरान सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.