spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर विधान भवन के विस्तार और नई प्रशासकीय इमारत की योजना का प्रस्तुतिकरण

विस्तारित विधान भवन होगा भव्य और आकर्षक – विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर

मुंबई, १७  : नागपुर स्थित विधान भवन के विस्तार और प्रस्तावित नई प्रशासकीय इमारत की योजना का आज प्रस्तुतीकरण किया गया। यह कार्य भव्य और आकर्षक हो, ऐसा आह्वान महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर ने इस अवसर पर किया।

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले और अन्य मान्यवर उपस्थित थे। प्रसिद्ध वास्तुविद् हाफिज कॉन्ट्रॅक्टर ने योजना का प्रस्तुतिकरण किया।

नागपुर में वर्तमान विधान भवन परिसर में ही एक सात मंजिला नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस विस्तार के दौरान मौजूदा भवन की ऐतिहासिक वास्तुशैली को संरक्षित रखने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नए भवन में केंद्रीय हॉल, विधानसभा कक्ष, विधान परिषद कक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति और विपक्ष के नेताओं के कक्ष एक ही छत के नीचे होंगे। साथ ही मंत्रिमंडल सदस्यों के लिए एक अलग छह मंजिला इमारत भी बनाई जाएगी। इसके अलावा वाहन पार्किंग, कैफेटेरिया, आगंतुक कक्ष और सुरक्षा कक्ष जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, सरकारी मुद्रणालय की जमीन विधानमंडल को प्राप्त हुई है, जिस पर मंत्रालयीन प्रशासकीय कार्यालयों के लिए लगभग चार लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल की 14 मंजिला भव्य इमारत का निर्माण किया जाएगा। विधान भवन परिसर और प्रस्तावित प्रशासकीय भवन को एक भूमिगत सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

इस संपूर्ण परियोजना का कार्यान्वयन महाराष्ट्र पायाभूत सुविधा महामंडल (MSIDC) द्वारा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ॲड. नार्वेकर ने महामंडल को इस योजना का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि इस परियोजना में ‘ग्रीन बिल्डिंग’ की संकल्पना अपनाई जाए और आगंतुकों के लिए पर्याप्त स्थान तथा कैफेटेरिया की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

Popular Articles