spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आपातकाल में जेल गए बंदियों को मिलेगा तीन महीने का मानधन

– शीघ्र जमा होगी खाते में राशि

नागपुर :- सरकार की तरफ से आपातकाल में जेल गए बंदियों के लिए प्रति माह 20 हजार व 10 हजार रुपए मानधन दिया जाता है। पिछले तीन महीने से मीसाबंदियों को मानधन नहीं मिला। 2 करोड़ 6 लाख 10 हजार की निधि पहुंच गई है और शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में राशि जमा कर दी जाएगी। आपातकाल में जेल गए 402 लाभार्थियों को सरकार की तरफ से मानधन दिया जाता है। एक महीने से कम जेल में रहने पर 10 हजार रपए और 1 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने पर 20 रुपए मानधन दिया जाता है। पति की मृत्यु होने पर पत्नी को आधा ही मानधन मिलता है। जिले में पहले 422 लाभार्थी थे, जो अब कम होकर 402 रह गए हैं। अक्टूबर से इन्हें मानधन नहीं मिला है। अब एक साथ तीन महीने (अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर) का 2 करोड़ 6 लाख 10 हजार रुपए का मानधन सरकार ने मंजूर किया है।

164 आवेदनों पर जिलाधीश लेंगे फैसला

सूत्रों के मुताबिक 15-16 तारीख तक मानधन संबंधितों के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। जो लोग लाभ प्राप्त करने से चूक गए हैं, उनके लिए सरकार ने मौका दिया था। 24 नवंबर 2025 तक शपथपत्र जमा करने को कहा गया था। जिला प्रशासन को 164 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आपातकाल में जेल जाने का दावा करने वालों के पास जेल या पुलिस थाने का प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे लोग शपथपत्र देकर मानधन के लिए आवेदन कर सकते थे। आवेदन मंजूर या नामंजूर करने का अधिकार जिलाधीश को है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.