spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा राधा कृष्ण मंदिर

सावन झूलोत्सव में गुरुवार को होंगे क्षीरसागर में लक्ष्मीजी जल विहार
नागपुर ३१ :  श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में जारी सावन झूलोत्सव में बुधवार को टेकड़ी के गणेशजी व महाराष्ट्र के अष्टविनायक की बर्फ से निर्मित सुन्दर झांकी बनाई गई। झांकी देखकर भक्तों के’ गणपति बप्पा मोरिया’ के घोष से मंदिर गूंज उठा। मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि गुरुवार को क्षीरसागर में लक्ष्मीजी जल विहार की सजीव झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें फूल से सुसज्जित कमलासन पर लक्ष्मीजी क रूप में ऋतु झंवर क्षीरसागर में भ्रमण करेंगी। सुबह अभिषेक पूजन मुख्य यजमान  हरीश अग्रवाल करेंगे। शाम को झूले की पूजा होगी। फूलसेवा प्रसादसेवा यजमान निर्दोष बुधराजा, किसनलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश सोनी, उमेश महेश्वरी, कैलाश तापडिया हैं। दर्शन सायं 7 से 10 बजे तक होंगे।
सफलतार्थ संयोजक मुरारीलाल अग्रवाल, सहसंयोजक मुकेश खंडेलवाल , नारायण सारडा, सुधीर केडिया,ओमप्रकाश लड्ढा,सुनील केशान, गोविंद बाहेती, गिरिराज बियाणी, गोपाल केयाल, उमेश माहेश्वरी, सेवा दे रहे हैं।

Popular Articles