spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

लिफ्ट के बहाने चलती कार में रेप

– सहेली के यहां जाने के लिए निकली थी पीड़िता

लखनऊ :- फरीदाबाद में चलती कार में रेप की घटना सामने आई है. पीड़िता देर रात अपने घर से निकली थी. इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट के बहाने कार में बैठा लिया और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर चलती कार में रेप किया. विरोध करने पर पीटा. रेप के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए. पीड़िता के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता देर रात अपने घर से बाहर निकली थी. उसके परिवार ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर जाने के लिए घर से निकली थी. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन ने शिकायत में बताया कि रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी और उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है, मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं. उसने कहा था कि मैं 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी.

पीड़िता की बहन के मुताबिक, देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी. इसी दौरान उसके सामने एक कार आकर रुकी, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे. आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए.

फरीदाबाद गुरुग्राम के रास्ते में एक आरोपी कार चलाता रहा, जबकि दूसरे ने पीड़िता के साथ रेप किया. दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे. पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद करीब तीन बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंक दिया और भाग गए. सड़क पर गिरने से उसके चेहरे और सिर पर चोट आई है. डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े. देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर घटना के बारे में बताया था, इसके बाद बहन मौके पर पहुंची. पीड़िता को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया, लेकिन फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.