spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म

नागपुर :- पूर्व प्रेम संबंध का फायदा उठाकर युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रोहित विजय सोलंकी (25) के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच वर्ष 2023 में प्रेम संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने युवती के कुछ फोटो खींचे थे। आरोपी की शराब पीने की आदत से परेशान होकर युवती ने बाद में उससे संबंध समाप्त कर लिए। आरोप है कि इसके बाद रोहित ने युवती के पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए उन्हें वायरल करने की धमकी दी और उस पर दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ तीन बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक परेशानी से तंग आकर युवती ने हुड़केश्वर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.