spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फुटपाथों पर लगे अवैध पाल-शेड हटाए

– धरमपेठ जोन में तीन दिन चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

नागपुर,संवाददाता :- महानगरपालिका के धरमपेठ जोन क्रमांक-2 अंतर्गत अनधिकृत फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों पर लगाए गए पाल-शेड व अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। 13 से 15 सितंबर तक चले अभियान के दौरान गोकुलपेठ, अमरावती रोड, सेमिनरी हिल्स तथा जीरो माइल से लोकमत चौक तक विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया।

महानगरपालिका के अतिक्रमण विरोधी दल ने सार्वजनिक रास्तों पर बनाए गए अनधिकृत शेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाकर संबंधित परिसर को अतिक्रमणमुक्त किया। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की गई। यह अभियान मनपा आयुक्त और पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में तथा यातायात विभाग के अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया। धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, अतिक्रमण विरोधी पथक, एनडीएस अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.